सीताराम बोल राधेश्याम बोल लिरिक्स | Sitaram Bol Radheshyam Bol Lyrics

सीताराम बोल राधेश्याम बोल लिरिक्स (Sitaram Bol Radheshyam Bol Lyrics) -: यह दुनियाँ है गोरख धंदा, भेद समझता कोई–कोई बन्दा (Sitaram Bol Radheshyam Bol Lyrics), राम जी का भजन, Ram Ji Ka Bhajan, Ram Bhajan Lyrics !

सीताराम बोल राधेश्याम बोल लिरिक्स

(Sitaram Bol Radheshyam Bol Lyrics)

सीताराम सीताराम, सीताराम बोल,
राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल…

🔥 Trending on Amazon
Popular picks for entertainment, gadgets and everyday use
As an Amazon Associate I earn from qualifying purchases.

यह दुनियाँ है गोरख धंदा,
भेद समझता कोई-कोई बन्दा,
ब्रह्म स्वरुप, तराज़ू तोल,
राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,
सीताराम सीताराम…

क्यों विषियों में, मन को लगाया,
पालनहार को, दिल से भुलाया,
जीवन को मिटटी, में न रोल,
राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,
सीताराम सीताराम…

भज ले रे मन, कृष्ण मुरारी,
नटवर नागर, कुञ्ज बिहारी,
नहीं लगता कछु, तेरा मोल,
राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,
सीताराम सीताराम…

राम भजन बिन, मुक्ति न होवे,
हीरा जनम तूँ, व्यर्थ ही खोवे,
राम रस अमृत, पी ले घोल,
राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,
सीताराम सीताराम…

लाख़ चौरासी, में भरमाया,
मुश्किल से यह, नर तन पाया,
मूर्ख अँधे, नैना खोल,
राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,
सीताराम सीताराम…

जो चाहे, भव सागर तरना,
मिट जावे, यह जीना मरना,
पाप की गठड़ी, सिर से ख़ोल,
राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,
सीताराम सीताराम…

राधे-कृष्णा, श्याम-बिहारी,
गोपी-जन-वल्लभ, गिरवर-धारी,
मोहन नटवर, नागर बोल,
राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,
सीताराम सीताराम…

नाम प्रभु का, है सुखकारी,
पाप कटेंगे, शरण में भारी,
पाप की गठड़ी, दे तूँ ख़ोल,
राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,
सीताराम सीताराम…

प्राणी है तूँ, भोला-भाला,
माया का है, ख़ेल निराला,
खुल जाएगी, तेरी पोल,
राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,
सीताराम सीताराम…

हरी बिन बीतत, उम्र है सारी,
फिर आएगी, काल की बारी,
प्रभु-पद तूँ, भज ले अनमोल,
राधे श्याम राधे श्याम, राधे श्याम बोल,
सीताराम सीताराम…

सीताराम बोल राधेश्याम बोल लिरिक्स (Sitaram Bol Radheshyam Bol Lyrics) -: सीताराम बोल राधेश्याम बोल, यह दुनियाँ है गोरख धंदा, भेद समझता कोई–कोई बन्दा (Sitaram Bol Radheshyam Bol Lyrics), राम जी का भजन, Ram Ji Ka Bhajan, Ram Bhajan Lyrics. Video !

Leave a Comment